तेरह सौ पौधों का नि:शुल्क वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
177
पौधों

नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका की सामाजिक कवायद

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण मिशन को सफल बनाने के लिए आज पौधों का नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने तेरह सौ पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। newsfastweb.com

advertisment

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाने और हरियाली संरक्षण में भागीदार बनने का संदेश देने के उद्देश्य से महावीर रांका ने तुलसी, अशोक, खेजड़ी, नीम के करीब 1100 व मनीप्लांट के 200 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। वहीं लोगों को इन पौधों की लगातार देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ता प्रदूषण सिर्फ बीकानेर की ही समस्या नहीं है बल्कि पूरे विश्व की समस्या बन गई है। आज दुनिया के बहुत से देश पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हमें भी हमारे शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

पौधे लेने पहुंचे लोगों ने भी रांका ट्रस्ट की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए इस कार्यक्रम से बीकानेर के लोगों को तो लाभ होगा ही होगा साथ ही शहर भी हरियाला बनेगा। पौध वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के साथ कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भगीदारी निभाई।

इस मौके पर विजय मालू, मूलचन्द सामसुखा, अरिहन्त नाहटा, हुलास बैद, राजेश बोथरा, तुलसीराम गेदर, युधिष्ठर सिंह भाटी, गणेश बोथरा, विनोद भोजक, भाजपा नेता पाबूदान सिंह राठौड़, विजय उपाध्याय, अरुण जैन, किसन चौधरी, सुरेश शर्मा, रमेश सैनी, मधुरिमा सिंह, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, राजेन्द्र शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड, दिनेश उपाध्याय, तेजाराम राव, सोहन प्रजापत, आनन्द जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here