मिले कोरोना के डबल म्यूटेंट वेरिएंट के सबूत, बेकाबू हो सकते हैं मामले

0
506
Found evidence of double mutant variant of corona, cases may be uncontrollable

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज दी मीडिया को जानकारी

पौने ग्यारह हजार सैंपल में 771 नए वेरिएंट्स का चला पता

बीकानेर। पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कोरोना के नए वेरिएंट की बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि देश के 18 राज्यों में नए वैरिएंट के मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा शेयर किए गए कुल 10,787 पॉजिटिव सैंपल में अब तक कुल 771 कोविड-19 वेरिएंट्स का पता चला है। मंत्रालय के मुताबिक, ‘इनमें यूके (बी.1.1.7) वायरस के लिए 736 सैंपल शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी (बी.1.351) के वायरस के लिए 34 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक सैंपल ब्राजील (पी.1) वैरिएंट का है, जो पॉजिटिव पाया गया है। देश के 18 राज्यों में इन वीओसीज के नमूनों की पहचान की गई है।’

पंजाब में नए वैरिएंट के सबसे अधिक मामले

नए वैरिएंट के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आ रहे हैं। हाल ही में लिए गए 401 नये सैंपल में से 81 फीसदी सैंपल में ये वैरिएंट पाया गया है। दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने पाया है कि 81 फीसदी सैंपल में नए वेरिएंट की पहचान बी.1.1.7 के रूप में की गई है। क्या ज्यादा तनाव की वजह से ये वायरस तेजी से फैल रहा है इसका पता लगाने के लिए सरकार टेस्टिंग पर नजर बनाए हुए है।

डबल म्यूटेंट वैरिएंट का ये है मतलब

डबल म्यूटेंट वेरिएंट से मतलब एक शख्स का कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वेरिएंट (टाइप) से संक्रमित होना है। इसे कोरोना का डबल इंफेक्शन कह सकते हैं। दुनिया में ऐसा पहला मामला ब्राजील में आया था। ब्राजील की फीवेल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की रिसर्च में यह बात सामने आई थी। इन वैरिएंट के नाम पी.1 और पी.2 रखे गए हैं, जबकि दूसरा मरीज कोरोना के पी.2 और बी.1.91 वेरिएंट से संक्रमित मिला। हालांकि ब्राजील के वैज्ञानिकों की इस खोज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब विशेषज्ञों का मानना है कि देश में इतने ज्यादा वेरिएंट्स मिलने के बाद नए मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी को रोकने के लिए एक बार सभी को एकजुटता दिखानी होगी और केन्द्र सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन की पालना करनी होगी।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here