पूर्व आईजी पर रेप का आरोप मामला : डेढ साल बाद पीडि़ता पहुंची एसपी ऑफिस, देखें वीडियो…

0
1396
Former IG charged with rape: SP office reached victim after one and a half years

नहीं मिल रहा न्याय, कैसे हो महिला सशक्तिकरण

तत्कालीन आईजी डॉक्टर बी एल मीणा पर लगे थे दुष्कर्म का आरोप

बीकानेर। सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार एक तरफ तो प्रदेश में ऑपरेशन आवाज चला कर महिलाओं को सशक्त बना रही है, वहीं दूसरी तरफ रेप की पीडि़ता डेढ साल वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिलने पर पुलिस और सरकार के दावों की पोल खोल रही है। आज शाम को एक महिला एसपी ऑफिस पहुंच गई और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ वर्ष पहले रेंज आईजी डॉ. बीएल मीणा पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। उस दौरान ये प्रकरण सरकार तक पहुंचा था और सरकार ने यहां से आईजी डॉ. मीणा को यहां से स्थानान्तरित कर दिया। तब कुछ दिनों बाद ये प्रकरण ठंडे बस्ते में चला गया। आज पीडि़ता एसपी ऑफिस पहुंच गई और उसने सरेआम तत्कालीन आईजी डॉ. बीएल मीणा पर रेप करने के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। साथ ही पीडि़ता ने डॉ. मीणा के साथ विनोद जोशी नाम के एक शख्स पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए। पीडि़ता की इस न्याय की पुकार को सुनकर एसपी ऑफिस के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। तभी वहां मौजूद पुरूष और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर अस्पताल भिजवा दिया।

ये था मामला

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी, 2019 को सुदर्शना नगर में रहने वाली एक महिला ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश किया था, जिसमें उसने तत्कालीन रेंज आईजी डॉ. बीएल मीणा पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पीडि़ता ने आईजी के साथ सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर आईजी डॉ. मीणा द्वारा भेजे गए मैसेज सहित अन्य जानकारी भी एसपी को दी थी। ये मामला उस दौरान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here