शहर भाजपा राम रसोड़ा के जरिए पहुंचा रही सैकड़ों जरूरतमंदों तक भोजन, देखें वीडियो…

0
500
Food delivered to hundreds of needy people through city BJP Ram Rasoda

गोपेश्वर बस्ती में संचालित किया जा रहा राम रसोड़ा, बेजुबान प्राणियों की भी की जा रही सेवा

बीकानेर। कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंदों तक भोजन और राशन वितरण में शहर भाजपा भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। शहर भाजपा की ओर से संचालित राम रसोड़ा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता रोजाना पांच हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता पशु-पक्षियों की सेवा भी कर रहे हंै।

शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर शहरभाजपा ने गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में राम रसोड़ा शुरू कर दिया था। पिछले 52 दिनों से राम रसोड़ा के माध्यम से हजारों जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। भोजन व्यवस्था में केन्द्रीय राज्यमंत्री सहित कई भामाशाह सहयोग कर रहे हैं।

शहर भाजपा कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि प्रति दिन गोवंश, श्वान व पक्षियों की सेवा के लिए भी चारा, रोटी, दाना आदि की व्यवस्था भी पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। भाजपा की पूरी कोशिश है कि इस आपदाकाल में शहर में कोई भी भूखा न रहे, सभी को भोजन मिल सके।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here