भारत की जवाबी कार्रवाई में चीन के पांच सैनिकों की मौत, 11 घायल

0
472
Five Chinese soldiers killed, 11 injured in India's retaliation

भारतीय सेना का एक अफसर और दो जवान शहीद, हाई लेवल मीटिंग जारी

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में सोमवार देर रात हुई हिंसक झड़प में चीन के पांच सैनिक मारे गए और 11 घायल हो गए। इस हिंसक झड़प में भारत के एक अफसर सहित दो जवान शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक चीन के सैनिकों ने लकड़ी में नुकीली चीज लगाकर भारतीय सैनिकों पर हमला किया। भारतीय सेना ने भी अपने सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया है। चीन के समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारत की जवाबी कार्रवाई में चीन के भी पांच सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 11 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद से सीमा पर विवाद काफी गहरा गया है।

भारतीय सेना ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह नेे सैन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की है और अब वे इस मामले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देंगे।

दूसरी तरफ चीन ने इस मामले में भारत पर झूठा आरोप लगाया है। चीनी विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान जारी कर भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया है। चीन के विदेश मंत्री की ओर से इस मसले को बातचीत से सुलझाने की बात भी कही गई है।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here