महिला होमगार्ड कर रही छोटे से श्वान की सेवा, देखें वीडियो…..

0
574
महिला होमगार्ड

खाने-पीने के साथ सेनेटाइज करने का भी कर रही है काम

बीकानेर। कोरोना महामारी में जहां पूरा देश एक-दूसरे की सेवा में जुटा है वहीं बीकानेर शहर में एक महिला होमगार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान छोटे से श्वान की सेवा कर रही है।

कोटगेट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू के चलते अलग-अलग प्वाइंट्स पर पुलिस और होमगार्ड्स पूरी मुस्तैदी के साथ कफ्र्यू की पालना करवाने में जुटे हैं ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहकर इस महामारी से बच सकें। कर्फ्यू के चलते क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कम हो रही है वहीं सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के लिए भी भोजन का संकट होता देखा जा रहा है।

ऐसे में फड़बाजार प्वाइंट पर ड्यूटी कर रही होमगार्ड महिला उमा कंवर अपनी ड्यूटी के साथ एक नन्हें से श्वान की देखभाल कर रही है। ये महिला होमगार्ड पिछले तीन दिनों से इस श्वान को सेनेटाइज करने के साथ ही उसे भोजन भी करवा रही है। अपनी ड्यूटी के दौरान ही कई बार इस नन्हें से श्वान को यह महिला होमगार्ड भोजन करवा रही है। महिला के नन्हें श्वान के प्रति प्रेम को देख कर यहां ड्यूटी करने वाले पुलिस के जवान भी इस महिला के नेक कार्य में मददगार बने हुए हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here