तालाबों में पानी के बीच खड़े होकर डूबते सूरज को दिया अर्क

0
295
डूबते सूरज

देवीकुंड सागर और कोलायत के कपिल सरोवर में महिलाओं ने किया छठ मैया का पूजन

बीकानेर। शहर में भी आज छठ पूजन महोत्सव के तीसरे दिन महिलाओं ने तालाबों में पानी के बीच खड़े होकर डूबते सूरज का पूजन किया। शहर के सागर स्थित तालाब के साथ ही कोलायत के कपिल सरोवर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने डूबते सूरज का पूजन किया।  newsfastweb.com

इस दौरान महिलाएं छठ मैया के परम्परागत गीतों और भजनों को गान कर रही थीं। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा कर अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं की। इससे पहले खरना की परम्परा निभाई गई। कल यानि रविवार सुबह व्रतधारी महिलाएं उगते सूरज का पूजन करेंगी।

गौरतलब है कि बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के काफी क्षेत्र में छठ पूजा बड़े पैमाने पर होती है। वैसे तो देश भर में छठ पूजा की जाती है लेकिन उपरोक्त प्रदेशों में छठ पूजा का काफी महत्व है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here