इंडियन इकोनामी पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित

0
184
एक्सपर्ट टॉक

सेठ तोलाराम बाफना स्कूल में हुआ आयोजन

बीकानेर। आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष उत्तम पी. अग्रवाल आज बीकानेर में रहे जहां उन्होंने इंडियन इकोनोमी को लेकर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया।

बाफना स्कूल में आयोजित इस एक्सपर्ट टॉक में उद्योगपतियों, चार्टड अकाउन्टेंट्स एवं स्कूल एल्युमिनी व उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस देश की इकोनामी की सबसे बड़ी ताकत इसकी जनसंख्या है, जिसके कारण से यह देश कभी आर्थिक रूप से कमजोर नहीं हो पाएगा। आज विश्व स्तर की नामी-गिरामी कम्पनियां अपने व्यापारिक हितों को साधने के लिए भारत की ओर नजर उठाए खड़ी है। किसी भी देश की इकोनामी में इण्डस्ट्री, बिजनेस और प्रोफेसनल्स रूपी इस त्रीवेणी संगम का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। हमारी सोच हमारे देश, समाज व व्यापार के प्रति सकारात्मक होनी चाहिए।

उन्होंने भारतीय अर्थ व्यवस्था की समस्याओं पर भी लोगों का ध्यानाकर्षित किया। किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था विकसित या अविकसित हो तो उसकी थोड़ी जिम्मेदारी वहां के लोगों की भी होती है। अपने सम्बोधन में उन्होंने भारतीय सोच, संस्कृति और स्वभाव को हमारी अर्थ व्यवस्था से जोड़ा। युवाओं में बचत को लेकर उत्साह नहीं होना भी उन्होंने चिंता का विषय बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here