देशनोक : मां करणी के दरबार में पूर्णाहुति, देखें वीडियो….

0
507
देशनोक

नवरात्रि में हुए अनुष्ठान, लगा मेला, दूर-दूर से आए मां के भक्त, विदेशी पर्यटकों की भी रही भीड़

बीकानेर। देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में आज चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के शास्त्रोक्त आचार्य नरेंद्र कुमार मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूर्णाहुति यज्ञ किया गया।

इस अवसर पर पूर्णाहुति की बड़ी आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर प्रांग्रण में मौजूद रही। श्रद्धालुओं ने बड़ी आरती के दर्शन के साक्षात दर्शन किए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी रहीं। महाअष्टमी के पावन अवसर पर सांकेतिक बली भी दी गई।

गौरतलब है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक मंदिर में मेला लगा रहता है। रोजाना दिन और रात मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। देश भर से श्रद्धालू यहां करणी माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। चूहों वाली माता के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध इस मंदिर में विदेशी पर्यटकों की भीड़ तो हमेशा ही देखी जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here