रेगिस्तान का जहाज भी बना लॉक डाउन का भागीदार, देखें वीडियो…

0
607
रेगिस्तान का जहाज

पुलिस की मदद का दिखा अद्भुत नजारा

बीकानेर। लॉक डाउन के दौरान आज शहर की सड़क पर अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां रेगिस्तान के जहाज ने पुलिस की मदद करते हुए सड़क पर रास्ता रोकते हुए लोगों को वहां से नहीं जाने दिया।

आमतौर देखा जाता है कि लोग जानवरों को नासमझ समझते हैं लेकिन आज शहर के म्यूजियम तिराहे पर रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंटों के एक झुण्ड ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिसे देख कर न केवल पुलिसकर्मी बल्कि आम लोग भी हैरत में पड़ गए।

सड़क के बीच खड़ा ये ऊंटों का झुण्ड वहां से निकलनेे वाले वाहनों को रोक कर जैसे लॉक डाउन की पालना करने का संदेश आमजनों को देता नजर आया, वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े एम्बूलेंस और पुलिस वाहनों को सड़क से हटकर गुजारते हुए भी नजर आया। इस नजारे को देख कर वहां खड़े पुलिस के जवान और अन्य लोग भी हैरत में आ गए। इंसानों से बेहतर जानवरों की समझ को देख कर वहां मौजूद लोगों ने इन ऊंटों की खूब सराहना की।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here