महिला सरपंच आमरण अनशन पर, उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग

0
297
महिला सरपंच

जमीन भी ग्रामीणों ने उपलब्ध करवा दी, फिर भी नहीं सुन रहे शासन और प्रशासन।

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के बरजांगसर गांव में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को आज महिला सरपंच ने ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन शरू कर दिया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम की समय- सीमा समाप्त होने के बाद आज सरपंच प्रियंका सिहाग ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गई।

कुछ दिन पहले महिला सरपंच सिहाग ने चिकित्सा विभाग व जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की थी। सरपंच का आरोप है की उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए ग्रामीणों ने भूमि भी उपलब्ध करा दी है लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने सकारात्मक नतीजों के लिए प्रशासन को समय-सीमा भी दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिस पर आज उन्होंने ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह आमरण अनशन जब तक जारी रहेगा, तब तक गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने की स्वीकृति नहीं मिल जाती है।

गौरतलब है कि केन्द्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही हैं लेकिन सिसकते सिस्टम की वजह से ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही है। शायद यही कारण है कि आज भी ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बीमारियों के प्रकोप काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं।

एक जनप्रतिनिधि का वह भी महिला सरपंच का इस तरह से आमरण अनशन पर बैठना शासन और प्रशासन की बेपरवाही और बेरूखी की और इशारा कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here