कुंड में डूबने से महिला की मौत, देशनोक थाना क्षेत्र की घटना

0
429
नहर में डूबने

मृतक महिला के हैं तीन बच्चे, पुलिस कर रही मृतका के पीहर पक्ष के लोगों का इंतजार

बीकानेर। देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में आज एक महिला की कुंड में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देशनोक थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और वहीं के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। newsfastweb.com

advertisment

न्यूज़फ़ास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान देशनोक के वार्ड नं.12, नायकों की बस्ती में रहने वाली सरोज पत्नी दमाराम नायक (28) है। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं। घटना के दौरान तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। मृतक महिला का पति अपने काम पर गया था। कुंड के पास पुलिस को कुछ कपड़े पड़े मिले है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला कपड़े धोने के लिए कुंड के पास गई थी। फिलहाल मृतका के पीहर पक्ष वालों को सूचना दे दी गई है, उनके यहां आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मृतका के पीहर पक्ष के लोगों का इंतजार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here