दरिन्दों को हो फांसी, महिलाएं हों सुरक्षित : महापौर

0
358
दरिन्दों

दुष्कर्म की वारदातों को लेकर लोगों में आक्रोश

बीकानेर। हैदराबाद में युवती के साथ गैंगरेप और फिर उसको जलाकर मारने का मामला अब राजस्थान में भी तूल पकड़ता जा रहा है। पीडि़ता को इंसाफ मिले और वहशी दरिंदों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर बीकानेर में आज कई प्रदर्शन हुए। बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को कलक्टर कार्यालय के सामने भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्कूली बालक एकत्र हुए। यहां से महापौर सुशीला कंवर के नेतृत्व में गांधीपार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में महापौर सहित अन्य लोगों ने पीडि़ता को जल्दी न्याय मिलने और वहशी दरिन्दों को फांसी पर लटकाने की मांग की।

महापौर ने कहा कि इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वाले वहशी दरिन्दों को सीधा फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। कैंडल मार्च में उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक बोबरवाल, मोहन सुराणा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद शामिल रहे।
इससे पहले सुबह डूंगर कॉलेज के छात्रों ने हैदराबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले मेें प्रदर्शन किया। यहां छात्रों ने पीडि़ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना विरोध जताया। वहीं विद्यार्थियों ने जयपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनारी छात्रों ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here