विमंदित बालकों के साथ निगम अधिकारियों ने मनाई दीपावली

0
183
विमंदित बालकों

मिठाई और पटाखों के साथ बांटी खुशियां

बीकानेर। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने आज सेवा आश्रम पहुंच कर विमंदित बालकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने विमंदित बालकों को मिठाई और पटाखों देकर इस पावन पर्व पर खुशियां बांटी। newsfastweb.com

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रदीप के. गवांडे ने न्यूजफास्ट वेब से कहा कि वैसे तो सभी लोग अपने घर-परिवार के साथ सभी त्योहार मनाते हैं लेकिन इन बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांट कर एक अलग और अच्छा अहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि त्योहार के असली मायने यही होते हैं कि आप सभी के साथ खुशियां बांटों। इससे त्योहार की खुशी दोगुनी होती है। नगर निगम कर्मचारियों ने विमंदित बालकों को मिठाई और पटाखे वितरित किए और सौभाग्यशाली महसूस किया।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here