संपति को लेकर अपनों में ही विवाद, कईयों के फृूटे सिर

0
426
संपति

खाजूवाला क्षेत्र की वारदात, पुलिस कर रही मामले की जांच

बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में आज संपति के विवाद में अपनों में ही लाठी-भाटा चल गए। इस वारदात में कई जनों के सिर फूट गए। घायलों को वहीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 19 केवाईडी में यह वारदात ओमप्रकाश व भगवानाराम के परिवार के लोगों के बीच हुई। इस परिवार में भाइयों के बीच संपति को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। आज ओमप्रकाश, दुर्गाराम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। कुछ देर बाद वे सभी भोजन करने के लिए अपने घर की ओर निकले। इसी दौरान उसके बड़े तीन भाईयों सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में ओमप्रकाश सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के सिर फूट गए व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। घायलों में महिलाएं भी शामिल थी।

सभी घायलों को खाजूवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। ओमप्रकाश मेघवाल की ओर से खाजूवाला थाने में उसके भाई भगवानाराम, सहीराम, पदमाराम सहित कई जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here