दुष्कर्म के मामलों पर कांग्रेस-भाजपा कर रहीं राजनीति, देखें वीडियो…

0
283
Congress-BJP doing politics on rape case

कांग्रेस का हाथरस की घटना को लेकर मौन सत्याग्रह तो भाजपा ने बारां की घटना को लेकर सीएम का पुतला फूंका

दुष्कर्म केे मामलों में देश में पहले नंबर पर है राजस्थान

बीकानेर। दुष्कर्म के मामलों को लेकर कांग्रेस-भाजपा राजनीति करने में लगे हैं। हाथरस की घटना को लेकर आज कांग्रेस की ओर से मौन सत्याग्रह किया गया तो वहीं भाजपा की ओर से बारां की वारदात को लेकर रैली निकाल कर सीएम का पुतला फूंका गया।

गौरतलब है कि इन दिनों देशभर में हाथरस की घटना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। प्रत्येक छोटे-बड़े दल इस वीभत्स घटना को लेकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। देश के दोनों प्रमुख दल भी महिलाओं पर हो जुल्मों पर राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आज जिला कांग्रेस की ओर से हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर अम्बेडकर सर्किल पर मौन सत्याग्रह किया गया। वहीं जिला भाजपा की ओर से महिला उत्पीडऩ के बढ़ते मामलों को लेकर विश्नोई धर्मशाला से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई और उसके बाद सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया।

महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीडऩ पर राजनीति तो सभी पार्टियां कर रही हैं, लेकिन ऐसे घिनौने कार्य को रोकने के लिए सकारात्मक और कारगर कदम कोई पार्टी या कोई नेता नहीं उठा रहा है। प्रदेश में बेटियां कितनी असुरक्षित है, इसका अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि प्रदेश में इस साल ही अब तक रोजाना औसत 14 महिलाओं के साथ बलात्कार और 24 के साथ छेड़छाड़ वारदात हुई है। आंकड़ों को देखें तो इस साल अगस्त तक प्रदेश में बलात्कार के 3498 और बेटियों के साथ छेड़छाड़ के 5779 केस दर्ज हो चुके हैं। जो अपने आप में बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में ही दरिंदगी की फेहरिस्त लंबी है। 18 सितंबर से 30 सितंबर तक की बात करें तो करीब 8 लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आईं हैं। इस एक हफ्ते में जो आंकड़े सामने आए हैं, उन पर एक-एक कर नजर डाली जाए तो आज अंदाजा लगा सकते हैं कि हाथरस जैसी बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं राजस्थान में कम नहीं हो रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान पहले नम्बर पर है, इसके बाद दूसरे नम्बर पर उत्तर प्रदेश है। इसके बावजूद यहां सत्तारूढ़ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दूसरे राज्य की घटना को लेकर इस प्रकार के प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश की घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here