कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी कल भरेंगे नामांकन

0
200
नामांकन

भाजपा से केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर और कांग्रेस से सीएम, डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद।

बीकानेर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह मई को होने वाले मतदान के लिए कल नामांकन की आखिरी तारीख है। कल बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के साथ कल केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, विधायक राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, सूरतगढ़ के भाजपा नेता रामप्रताप कासनिया सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, डॉ. बीडी कल्ला सहित कई नेता यहां आएंगे।

गांधी पार्क में भाजपा की और राजीव गांधी मार्ग पर कांग्रेस की जनसभा

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा की जनसभाएं भी शहर में आयोजित होंगी। जानकारी के अनुसार भाजपा की जनसभा सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांधी पार्क में आयोजित होगी। जिसे केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस की जनसभा राजीव गांधी मार्ग पर दोपहर तीन बजे होगी जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अविनाश पांडे सहित कई नेता संबोधित करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here