कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया : शाह

0
320

बाबा साहेब के माध्यम से साधा कांग्रेस पर निशाना, अनुसूचित जाति सम्मेलन को किया संबोधित।

बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज मेडिकल कॉलेज मैदान पर अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब के माध्यम से कांग्रेस पर कई निशाने साधे।

सम्मेलन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 56 साल राज किया लेकिन कभी भी बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया। जैसे ही दिल्ली में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो उसने सबसे पहले बाबा साहेब को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बाबा साहेब के स्मारक स्थल बनवाए। बाबा साहेब की जयंती को देश भर में एक पर्व का रूप दिया। बाबा साहेब चुनाव लड़ कर ससंद में पहुंचना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सांसद बनने से रोका। पहले पं.जवाहरलाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने बाबा साहेब को हमेशा अपमानित किया है।

सम्मेलन में मंच के माध्यम से शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पांच सवाल भी पूछे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मेलन में यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी लाने के लिए आज ही टैक्स में कमी की है। इसके साथ ही भाजपा शासित राज्यों में भी मुख्यमंत्रियों ने टैक्स में कमी है। इससे पेट्रोल और डीजल के दामों में पांच रुपए की कमी होगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में स्थिरता लाने के लिए केन्द्र सरकार नीति बनाने की कवायद शुरू कर चुकी है।

इससे पहले शाह ने संबोधन की शुरुआत रामदेव बाबा, करणी माता और जंभेश्वर महाराज को नमन करके की। इसके बाद वे रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक भवन में शक्ति केन्द्र और विस्तारकों की बैठक लेने के लिए रवाना हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here