कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद सीएमओ पहुंचा मामला

0
860
कोरोना

प्रशासन की सतर्कता पर खड़े होने लगे सवाल

बीकानेर। कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के मामले में देरी से सामने आई पॉजीटिव की रिपोर्ट को लेकर प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रशासन ने महिला की मौत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन पॉजीटिव की रिपोर्ट शव के अंतिम संस्कार होने के बाद उन्हें बताई गई।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रेल को सांस की तकलीफ होने पर इस महिला को पीबीएम अस्पताल केे स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया गया था। इस दरम्यान पीबीएम अस्पताल के कई कर्मचारी इस महिला के सम्पर्क में आए थे लेकिन बाद में इस महिला को कोरोना आईसीयू में शिफ्ट किया गया और उसकी मौत के बाद कोरोना पॉजीटिव आ जाने के बाद पीबीएम के कर्मचारियों में हड़कम्प सा मच गया। प्रशासन की एक चूक के कारण न जाने कितने लोग इस प्रकार से सम्पर्क में आए होंगे। इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

महिला की मौत के बाद पीबीएम प्रशासन भी भयभीत है और इस महिला के सम्पर्क में आए सभी कर्मचारियों को 14 दिनों तक आइसोलेशन में रखे जाने की तैयारी कर रहा है। महिला की मौत के बाद कांग्रेस नेता हारुन राठौड़ ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन के रवैए पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले प्रशासन ने महिला के कारोना पॉजीटिव होने की जानकारी उनसे छिपाई, जबकि इसे छिपाना नहीं चाहिए था।

महिला की रिपोर्ट नहीं बताने की वजह से कई लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो गए। हारुन राठौड़ ने आरोप लगाए कि पीबीएम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीाच समन्वय का अभाव है, इस संबंध में उन्होंने सीएमओ में जानकारी दी है और क्षेत्र को सेनेटाइज करने की मांग रखी है।

आइसोलेशन सेन्टर को लेकर उठ रहे सवाल
जानकारी मिली है कि प्रशासन की ओर से जो आइसोलेशन सेन्टर बनाए गए हैं, उनमें किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने की बातें भी सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here