किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

0
217
किसानों की समस्याओं

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

बीकानेर। भारतीय किसान संघ की आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें संघ के प्रांत संगठन मंत्री राजवीर सिंह यादव शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया, साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा भी की गई।

जिला स्तरीय इस बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बीकानेर जिले की प्रमुख समस्याओं को चिन्हित किया।

प्रांत सगठन मंत्री राजवीर सिंह यादव ने बताया कि नहरी क्षेत्र में दो समूह पानी देने के साथ वन विभाग के दोहरे आवंटन के प्रकरणों को निस्तारण सहित कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। इन मुद्दों को लेकर संगठन जल्द ही सरकार से बात करेगा।

वहीं किसान संघ के विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता सही कार्य नहीं कर रहे थे, उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ग्राम इकाई का गठन कर संघ को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार खिलेरी, जिला मंत्री शम्भुसिंह सहमंत्री सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here