मुख्यमंत्री क्वारंटाइन, प्रदेश में जंगलराज – अरुणसिंह, देखें वीडियो…

0
349
Chief Minister Quarantine, Jungle Raj in the state - Arun Singh

मीडिया से बातचीत में गहलोत सरकार पर साधा निशाना

शांति एवं कानून व्यवस्था को बताया लचर

बीकानेर। दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।


भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर राजमार्ग पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया।


भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक महावीर रांका के स्वागत कार्यक्रम में अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था है ही नहीं और जंगलराज बना हुआ है। महिलाएं एम्बुलेंस में तथा किसान खेतों में सुरक्षित नहीं है। न्यूजफास्ट वेब प्रदेश में महिला अपराध एवं दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है। जबकि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत 16 माह से कोरोना के डर से घर के बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। न्यूजफास्ट वेब इस दौरान पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने 51 किलों की माला पहनाकर एवं शौर्य की पहचान तलवार राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह को भेंट की।

इस मौके पर भाजपा के संभाग प्रभारी चौधरी माधोराम, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी, देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, भगवानसिंह मेड़तिया, मुकेश ओझा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि दो दिवसीय दौरे पर आए अरुणसिंह पार्टी के पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे और संगठनात्मक चर्चा करेंगे। न्यूजफास्ट वेब साथ ही वे समन्वय समिति की मीटिंग में प्रमुख नेताओं से राय-मशवरा करेंगे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here