अध्यक्ष ममता रांका ने टीम सहित ली शपथ, देखें वीडियो….

0
220
ममता रांका

तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

बीकानेर। प्रेक्षा शिविर लगे, शिक्षा एवं धार्मिक ज्ञान की अलख जगे तथा महिलाओं व बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो, इन्हीं उद्देश्य को लेकर ममता रांका ने गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष पद की शपथ ली।

गंगाशहर स्थित शान्ति निकेतन में शासनश्री अमितप्रभा एवं साध्वी गुप्तिप्रभा के सान्निध्य में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता रांका व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। शासनश्री अमितप्रभा ने कहा कि गुरु तीर्थंकरों ने भी बहनों को महत्व दिया है। चूंकि यह वर्ष आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष है तो अधिकतम प्रेक्षाध्यान शिविर आयोजित किए जाएं।

समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि गुरु के सान्निध्य में होने वाले हर कार्य मंगल होते हैं।
परामर्शक शारदा डागा ने बताया कि समारोह की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई तथा महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता रांका ने टीम की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण की। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त प्रदीप गवांडे को साहित्य से सम्मानित किया गया।

महापौर नारायण चौपड़ा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष पवन छाजेड़, अणुव्रत समिति के मनोज सेठिया, जैन संस्कार विधि के संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, जय तुलसी फाउंडेशन के हंसराज डागा, तेरापंथ महासभा अध्यक्ष पीसी तातेड़ तथा शान्ति प्रतिष्ठान ट्रस्टी नयनतारा छल्लाणी, कीर्ति सामसुखा, प्रकाश भंसाली तथा दिव्या रांका ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गणेश बोथरा, नवरतन डागा, सुमेरमल दफ्तरी, गजानन्द अग्रवाल, हनुमान रांका, पवन महनोत, किशन बैद तथा अरिहन्त नाहटा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंजू आंचलिया ने आभार व्यक्त किया।

इन्होंने ली शपथ

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मधु छाजेड़, संजू लालाणी, मंत्री कविता चौपड़ा, सहमंत्री बबीता सेठिया, मीनाक्षी आंचलिया, प्रचार-प्रसार मंत्री सुनीता पुगलिया, कन्या मंडल प्रभारी रेखा चौरडिय़ा, संयोजिका गरिमा सेठिया, उपसंयोजिका सौंपी डागा, तेरापंथ तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन की प्रभारी ललिता दफ्तरी, परामर्शक पुष्पा सेठिया, शारदा डागा, शकुन्तला तातेड़ तथा भावना छाजेड़ सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here