बेजुबान प्राणियों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस, बीकानेर पूर्व क्षेत्र सेे की दावेदारी

0
186
Celebrated birthday by serving dumb animals, claim from Bikaner East region

स्वतंत्र पार्षद मनोज विश्नोई ने कांग्रेस से उम्मीदवारी की जताई मंशा

रूद्राभिषेक कर, गायों को चारा व गुड़ खिलाकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामनाएं की

कई जनप्रतिनिधियों ने पार्षद विश्नोई की दावेदारी का किया समर्थन

बीकानेर। पार्षद मनोज विश्नोई ने आज अपने जन्मदिन पर कई सामाजिक सरोकारों को निभाकर इस दिन को और विशेष महत्व का बनाया। अपने जन्म दिवस पर उन्होंने बीकानेर पूर्व से कांग्रेस से दावेदारी भी जताई।


जन्मदिवस की सुबह पार्षद मनोज विश्नोई ने रूद्राभिषेक किया। इसके बाद बेजुबान प्राणियों की सेवा करते हुए गायों को गुड़ व चारा खिलाया और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की। शाम को पंचशती सर्किल से पवनपुरी स्थित शनिदेव मंदिर तक कार रैली निकाली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर उन्हें बीकानेर पूर्व विधानसभा से मौका देती है तो वे चुनाव लडक़र इस सीट के हार के सूखे को खत्म करने का भरसक प्रयास करेंगे।

पार्षद विश्नोई के जन्मदिन पर नगर निगम की प्रतिपक्ष नेता चेतना चौधरी, पार्षद अंजना खत्री, पार्षद प्रफु ल्ल हटीला, पारस मारू, युनूस खां, वसीम फिरोज अब्बासी,रमजान कच्छावा, रफीक खान, ज्योति, बाबा खान, शांतिलाल मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि विश्नोई निस्वार्थ भाव से हर व्यक्ति के सुख दुख में भागीदार रहते हैं। उनके सेवा कार्यों का ही परिणाम है कि वे निर्दलीय जीतकर पार्षद बनें। पार्षद विश्नोई एक सच्चे जनप्रतिनिधि व जन समस्याओं को उठाने वाले व्यक्ति हैं। विश्नोई के शुभचिन्तकों ने पंचशती सर्किल पर केक काटकर विश्नोई के दीघार्यु की कामना की तथा कांग्रेस आलाकमान व प्रदेश नेतृत्व से ऐसे जननेता को बीकानेर पूर्व से उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here