निकाय चुनाव : सक्रिय हुई कांग्रेस और भाजपा

0
274
निकाय चुनाव

तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू, दावेदार की तादाद भी है काफी

बीकानेर। निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय हुई दोनों बड़ी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शहर भाजपा कार्यालय में आज पार्षद चुनाव लडऩे के लिए आवेदन पत्रों का वितरण किया गया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की मौजूदगी में शहर भाजपा पदाधिकारियों ने निकाय चुनाव के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों को फार्म वितरित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने न्यूजफास्ट वेब से कहा कि भाजपा फिर से बीकानेर नगर निगम पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग फॉर्म बनाए गए हैं। जिनके आधार पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन करके उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा।

वहीं उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार बना रही है और महाराष्ट्र में भी जल्द भाजपा सरकार बना लेगी। शहर भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर तक शहर भाजपा कार्यालय में दावेदारों को आवेदन फॉर्म दिए जाएंगे।

वहीं कांग्रेस की ओर से शनिवार को आवेदन लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। पार्टी की ओर से प्रत्येक वार्ड के मुताबिक भी दो सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के साथ स्वतंत्र रूप से चुनाव लडऩे वालों की तादाद भी इस बार काफी दिखाई दे रही है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here