भाजपा महिला मोर्चा : शहरी इलाकों में जनसम्पर्क

0
190
भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील

बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज शहरी इलाकों में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया और पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जयनारायण व्यास कॉलोनी, वल्लभ गार्डन सहित अन्य इलाकों में घर-घर गए और लोगों से नरेन्द्र मोदीजी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने लोगों को बताया कि कैसे पांच साल में देश विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ा है।

उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के ख़ासकर गरीबों और वंचित लोगों के लिए ऐसी योजनाओं लॉन्च की है जिससे उनके जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। मुद्रा योजना में सबसे ज्यादा लोन महिलाओं उद्यमियों को ही दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने कड़ा कानून बनाया है।

लोगों ने बताया कि वे सरकार द्वारा पिछले पांच साल में किए गए विकास कार्यों से खुश हंै। उन्हें मोदी सरकार से किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। इसलिए नरेन्द्र मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, जिला संयोजक प्रोमिला गौतमए, ज्योति विजय, पूर्वा चांडक, प्रीति चांडक, आशा पारीक, सरस्वती विश्नोई, जतन सोलंकी, संतोष शर्मा, कमलजीत, कमला प्रजापत, सोहन सहित कई कार्यकर्ता साथ थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here