भाजपा महिला मोर्चा ने दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

0
184
भाजपा महिला मोर्चा

चलाया स्वच्छता अभियान, पॉलीथिन के बहिष्कार करने का एलान

बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आमजन को पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश भी दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुई। यहां सबने मिलकर झाडू हाथों में ली और पूरे पार्क की सफाई की। कचरा एकत्र किया गया। महिला मोर्चा की महामंत्री सुमन जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को कोशिशें करनी होंगी। पर्यावरण संतुलित रहेगा तो जनमानस भी सही और निरोगी रहेगा।

इन दिनों जो भीषण गर्मी पड़ रही है, वह भी प्रदूषण का ही प्रकोप है। सभी को आने वाले मानसून में अपने हाथों से पौधरोपण करना चाहिए और पौधों की देखभाल करनी चाहिए। जितनी हरियाली होगी उतना ही प्रदूषण कम होगा। इस अवसर पर मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण का संकल्प लिया और स्वच्छता रखने के साथ-साथ पॉलीथिन का बहिष्कार करने का भी संदेश दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here