भाजपा ने निकाला पैदल मार्च, गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

0
233
भाजपा

गहलोत सरकार के शासन का आज एक वर्ष हुआ पूरा

बीकानेर। भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज बीकानेर पंचायत समिति मुख्यालय पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल पूर होने पर विफलताओं का पैदल मार्च निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधा देवी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने सहित कई वादे आमजन से किए थे लेकिन गहलोत सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारों, कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस की नीति हमेशा से ही वोट हासिल करने की रही है।

शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि यह कांग्रेस की गहलोत सरकार की वादाखिलाफी है। आमजन के साथ की गई इस वादाखिलाफी के विरोध में पूरे प्रदेश में पंचायत समिति मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालकर एडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए हैं।।
गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के शासन को आज एक वर्ष पूरे हुए हैं। इस पर भाजपा की ओर से पंचायत समिति मुख्यालयों पर पैदल मार्च निकाले गए हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here