भाजपा : प्रदेश कार्यकारिणी में फिर शामिल होंगे कुछ नए चेहरे

0
276
भाजपा

जातीय समीकरणों को साधने की होगी कोशिश

बीकानेर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में जल्द ही नए चेहरों को शामिल किए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिहाज से जातीय समीकरण साधते हुए नए चेहरे शामिल होंगे, जिससे समाज में पनपी नाराजगी को दूर किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की इस संबंध में शीर्षस्थ नेताओं से चर्चा भी हो चुकी है।

राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने पद संभालने के बाद से अभी तक टुकड़ों में अपनी पसंद के कुछ ही चेहरों को शामिल किया है। पहले कार्यालय प्रभारी, उपाध्यक्ष और एक महामंत्री को शामिल किया था, लेकिन अब कुछ और चेहरे भी शामिल किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं।

जानकारों के अनुसार कार्यकारिणी में जो चेहरे शामिल होंगे वे जातीय समीकरणों के हिसाब से शामिल किए जाएंगे। जिससे जो वर्ग सरकार से नाराज चल रहे हैं, उनकी नाराजगी को दूर किया जा सके।

पिछले दिनों दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नए चेहरे शामिल करने के फॉर्मूले पर चर्चा कर चुके हैं।

वहीं अब कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे में भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी परफॉर्मेन्स दिखाई थी। ताकि उनके नामों पर भी चर्चा हो सके।

फिलहाल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों के नामों की घोषणा का इंतजार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here