पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक, देखेें वीडियो…

0
240
भाजपा

पार्टी के संभाग सहप्रभारी सुरेन्द्रपालसिंह टीटी ने किया संबोधित

बीकानेर। पंचायत के चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के संन्दर्भ में आज किसान भवन में पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें पंचायतराज चुनाव के पार्टी संभाग सहप्रभारी सुरेन्द्रपालसिंह टीटी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार किसान भवन में आयोजित हुई इस बैठक में पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार की गई। तीन सत्रों में हुई इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फिर से पंचायत चुनाव में विजय हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार बैठक में नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, काशीराम गोदारा, जसवंतसिंह विश्नोई, अशोक भाटी और प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चा के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनाव जीतने के गुर बताए गए। गौरतलब है कि भाजपा इस बार पंचायतराज चुनाव में जीत हासिल करने में किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोडऩा चाह रही है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here