भाजपा ओबीसी मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर जगह-जगह अभिनंदन

0
451
BJP OBC Morcha newly appointed State President Champalal Gaidar congratulations everywhere

पैतृक गांव नौरंगसर में गेदर को तोला गया लड्डूओं से

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की मौजूदगी में बीकानेर में हुआ स्वागत

बीकानेर। भाजपा ओबीसी मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर पद ग्रहण करने के बाद प्रथम बार जयपुर से बीकानेर आगमन पर उनके सम्मान में विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।


पवनपुरी में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के पश्चात चम्पालाल गेदर का जयपुर से बीकानेर आगमन पर पूरे रास्ते में इनका जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ है। पद ग्रहण किये जाने पर चम्पालाल गेदर व उनके परिवार को हार्दिक बधाई। संगठन की ओर से उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। संगठन ने सभी वर्गों में पहुंच बनाते हुए सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करने के उद्देश्य से भाजापा में मोर्चो की स्थापना की थी। जिसमे भाजपा ओबीसी मोर्चा भी एक है। पार्टी की समावेशी सोच है। ‘सबका साथ सबका विकास’ पार्टी का मूल मंत्र है। अत: चंम्पालाल गेदर को पार्टी की समावेशी सोच का ध्यान रखते हुए कार्य करना है।


ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंम्पालाल गेदर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता के कार्य पर ध्यान रखा जाता है। अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ता को कब बड़े दायित्व से नवाज दिया जाए इसका मैं आपके सामने उदाहरण हूं। अत: सभी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य पूरी लगन से करना चाहिए। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को ओबीसी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर मुझे इतना बड़ा दायित्व प्रदान करने के लिए मैं भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

चम्पालाल गेदर टीम के प्रवक्ता दिनेश संवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर सुशीला राजपुरोहित, पूर्व महापौर जयपुर विमल कुमावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील कुमावत, प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, शहर जिला अध्यक्ष बीकानेर विजय आचार्य, देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमचंद कांटा, जिला महामंत्री जयपुर महेंद्रसिंह पंवार, भाजपा वरिष्ठ नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम तरड़ सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here