भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संभागीय बैठक 23 सितम्बर को

0
223
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी

बीकानेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की आज सरकिट हाउस में बैठक हुई जिसमें 23 सितम्बर को होने वाली मोर्चे की संभागीय बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही संभागीय बैठक के लिए मोर्चे के विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष असद रजा भाटी ने बताया कि बीकानेर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक सात दिनों बाद 23 सितंबर को सम्पन्न होगी।  बैठक में संभाग के चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर देहात एवं बीकानेर शहर के अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष शिरकत करेंगे।

बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी, प्रदेशाध्यक्ष मजीद मालिक कंमांडो, मोर्चे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी का मार्गदर्शन मिलेगा।

असद रजा ने बैठक के सफल आयोजन के लिए मोर्चे के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक कर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी।

बैठक में भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष फारूख पठान, रमजान अब्बासी, सरफराज परिहार, आदिल जोईया, मोर्चा महामंत्री बाबर कोहरी, मोर्चा उपाध्यक्ष सलीम तंवर, महबूब नूरानी, मुश्ताक भाटी, आबिद तंवर, शेख इकबाल मिर्जा, जिलामंत्री चोरू खां, साजिद लोदी, बाबर पठान, अजमल हुसैन, इमरान कुरैशी, जाकिर हुसैन, अब्दुल करीम, अफजल हुसैन, गुलजार हुसैन, मोहम्मद हसन पंवार, आमिर अली भाटी, इमरान समेजा, जावेद समेजा आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here