सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा देहात की बैठक

0
186
भाजपा देहात

नए सदस्यों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान

बीकानेर। भाजपा देहात की ओर से आज सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चा अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में देहात संगठन प्रभारी डॉ. वासुदेव चावला ने मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं को नीचे के स्तर तक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की बात कही।

देहात भाजपा अध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई ने बताया कि संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा परिवार को और मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम किया जा रहा है। मंडल स्तर की कार्यशालाओं के बाद आज मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोडऩे का काम किया जा रहा है। प्रभारी डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि बीकानेर के कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक सदस्यों को जोड़कर भाजपा संगठन को नई ऊंचाई तक लेकर जायेंगे। इस अभ्यास वर्ग में देहात भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों वाराणसी से की थी। तब से ही पार्टी की ओर से देश भर में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोडऩे का अभियान चलाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here