भाजपा नेता महावीर रांका को कोरोना योद्धा सम्मान, सेवा कार्यों की सराहना

0
666
BJP leader Mahavir Ranka gets Corona warrior honor, appreciation of service work

गंगाशहर क्षेत्र के लोगों ने किया रांका अभिनंदन

बीकानेर। लॉकडाउन -1 से लगातार मानव सेवा में जुटे भाजपा नेता और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का आज गंगाशहर क्षेत्र के लोगों ने अभिनन्दन किया। लोगों ने रांका और उनकी टीम के सेवा कार्यों की सराहना की।

गंगाशहर पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा के अनुसार जरुरतमंदों कोभोजन वितरण, सूखे राशन किट वितरण, बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइज छिड़काव करवाना जैसे सेवा कार्य करके पूर्व चैयरमेन और भाजपा नेता रांका ने कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाई है। भाजपा के मनोज गहलोत ने बताया कि लॉकडाउन जैसी विकट परिस्थितियों में गायों व गोवंश को रोजाना सब्जियां काट कर खिलाना, स्वानों को रोटियां खिलाना तथा गोचर व रोही स्थानों पर खेळियों में पानी डलवाने जैसे सेवा कार्य ही व्यक्ति की महानता, प्राणीसेवा को दर्शाते हैं।

हजारों की संख्या में मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर लोगों को कारोना महामारी से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का संदेश देने वाले भाजपा नेता महावीर रांका को करणी माता की तस्वीर भेंट की गई है, पुष्पहार व तालियों के साथ उनका अभिनन्दन किया गया।

पूर्व मनोनीत पार्षद मनोज पारख ने बताया कि इस दौरान छगनलाल गहलोत, मानमल सोनी, पूर्व महामंत्री गंगाशहर मंडल पुखराज सोनी, पार्षद भंवर साहू, पार्षद रामदयाल पंचारिया, पार्षद बजरंग सोखल, मोहित बोथरा, धर्मेन्द्र जैन, रेवंत दैया, सोनू गहलोत, दीपक आंचलिया, अर्पित तंवर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गंगाशहर मनोज गहलोत, नवरतन बोथरा तथा हिमांशु टाक सहित क्षेत्र के कई जनों ने पूर्व चैयरमेन महावीर रांका का सम्मान किया।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here