करोड़ों की लागत से भाजपा बना रही भवन, देखे वीडियो….

0
393
भाजपा

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया नींव पूजन

बीकानेर। जिला भाजपा के निर्माणाधीन मुख्य भवन का नींव पूजन कार्यक्रम आज किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, विधायक बीकानेर पूर्व क्षेत्र सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला राजपुरोहित, भाजपा नेता गोपाल जोशी, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, देहात जिलाअध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने पूजन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल में प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के स्वयं के भवन बनाने का निर्णय किया गया था। इसी निर्णय के तहत बीकानेर में भी शहर और देहात भाजपा का भवन होगा। आज इसका नींव पूजन किया गया है। जल्द ही तीन मंजिला भवन का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए धनराशि भी संगठन की ओर से उपलब्ध करवाई गई है।

इस अवसर पर बिहारीलाल विश्नोई, महापौैर सुशीला कंवर ने भी संबोधित किया।  नींव पूजन कार्यक्रम में भाजपानेता डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विजय आचार्य, मुमताज भाटी, महावीर रांका, सत्यप्रकाश आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पवार, मोहन सुराणा अशोक बोबरवाल, नारायण चौपड़ा, बजरांगसर सरपंच प्रियंका सिहाग, भवन निर्माण समिति के चैयरमेन सोहनलाल बैद सहित कई पदाधिकारी पार्षद मौजूद रहे।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here