भाजपा : मुख्य चुनाव कार्यालय शुरू, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0
262
भाजपा

मोहता भवन स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में अब कुछ दिन रहेगी चुनाव की गर्मी।

बीकानेर। भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज पूर्व आईपीएस एवं पूर्व देहात भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह रोड़ा ने किया।

रोड़ा ने इस अवसर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास को गति देने और आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए लिए मोदी सरकार का एक बार फिर से सत्ता में आना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदीजी ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जो कदम उठाए हैं वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबी मिटाने के लिए देश के हर कोने में विकास कार्य किए हैं। यही कारण है कि आज देश में मोदीमय माहौल बना हुआ है। रोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीब और वंचितों को न्याय मिला है।

उन्होंने देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने सभी से वोट जरूर देने की अपील भी की।
बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने इस अवसर पर मौजूद लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में देश में पिछले पांच साल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।

उन्होंने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और कहा कि इन योजनाओं में करोड़ों जरूरतमंद लाभान्वित हुए हैं। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस देश का बंटवारा करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में जम्मू-कश्मीर से सेना हटाने को अपने घोषणाकृपत्र में शामिल कर सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र और उसके नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता में है। मोदी सरकार ने आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देने का काम किया है। इस अवसर पर पार्टी के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here