राजनीति में मर्यादा रखती है भाजपा : सैनी

0
254
भाजपा
जनसभा स्थल पर भूमि पूजन

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी आज बीकानेर पहुंचे। यहां आने पर सबसे पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज मैदान पर जाकर भूमि पूजन किया। यहां चार अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा आयोजित होगी।

इस अवसर पर सैनी ने कहा कि भाजपा राजनीति में मर्यादा रखती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग चाहे जितनी गरिमा गिरा लें, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा मर्यादित रहते हैं।

जिलाध्यक्षों को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जिलाध्यक्ष एक महत्वपूर्ण यूनिट होती है। जिलाध्यक्ष अपने पद पर रहते हुए जब प्रत्याशी बन जाता है तो उस क्षेत्र में संगठन के कार्य बाधित हो जाते हैं। ऐसे में अव्यवस्था होने की आशंका भी रहती है।

चुनाव के दौरान संगठन अपना कार्य करे और प्रत्याशी अपना कार्य करे तो किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होती है। यही देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर टिकट मांगें जाने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी माखन भोग में होने वाले भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में शिरकत करने चले गए।

मेडिकल कॉलेज मैदान में उनके साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जिला प्रभारी महेन्द्रसिंह सोढ़ी, शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, जिला देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, आईटी सैल के अविनाश जोशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here