भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल अनूपगढ़ में, मिल रहा समर्थन

0
406
अर्जुनराम मेघवाल

चकों और गांवों में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, फलों से तोला

बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और वहां लोगों से सम्पर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

अर्जुनराम मेघवाल

पार्टी के जिला प्रवक्ता के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 3 एमएलडी, 6 डीडी, लूणिया, नाहरांवाली, 3 एनडी, 4 एलएम, 9 एलएम, श्यामकी और 19 जीडी में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान कई जगहों पर जनसमूहों ने फलों से तोलकर और पुष्पमाला पहनाकर अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। मेघवाल को जगह-जगह ग्रामवासियों ने विश्वास दिलाया कि इस बार भी वे भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना वोट करेंगे। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

6 डीडी, लूणिया, नाहरांवाली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी देश को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं। मोदीजी के नेतृत्व में भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। अब जल्द ही हम 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। 2020 तक देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक गरीब और वंचित परिवार को पक्का मकान देने के लिए हमने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। योजना के तहत 2022 तक देश के हर गरीब के पास खुद का अपना पक्का मकान होगा। गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं में किसी तरह का भ्रष्टाचार न हो, इसके लिए अब योजनाओं का पैसा सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पाकिस्तान की ओर जाने वाला अपने हिस्से के पानी पर रोक लगा दी है। इससे पहले अनूपगढ़ समेत बीकानेर के लोगों को पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त उपलब्ध होगा। इस दौरान उन्होंने 3 मई को बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में पहुंचने के लिए लोगों से अपील भी की।

इस दौरान रायसिंहनगर विधायक सिंह बलवीर लूथरा, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, विधानसभा संयोजक हरनेक सिंह दलेर, कालूराम पेसियां, किशनराम सिंह दुग्गल, रघुवीर सिंह संजू, सतपाल मुंजाल, देवीलाल कूकणा, विनोद पारीक, संदीप सिंह भुल्लर, कमला देवी रोस, छैलू सिंह शेखावत, महावीर सिंह चारण सहित कई पार्टी पदाधिकारी साथ रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here