हॉकी टीम की जीत पर बीकानेर बटीं मिठाई, देखें वीडियो…

0
348
Bikaner distributed sweets on the victory of hockey team

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलम्पिक में जीता है कांस्य पदक

बीकानेर। टोक्यो ओलंपिक-2020 गेम्स में भारतीय पुरूष हॉकी टीम की जीत पर आज बीकानेर मेें मिठाइयां बांटी गई। लोगों ने आतिशबाजी कर भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर खुशियां मनाई।


गौरतलब है कि आज जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक-2020 गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व की एक नंबर समझी जानी वाली जर्मनी की टीम को 5-4 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अर्जित किया। भारत को ओलम्पिक हॉकी में 41 साल बाद कोई पदक मिला है। इसलिए भारतीय हॉकी टीम की यह जीत दुगनी खुशी के साथ देशभर में मनाई गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज महाराजा गंगासिंह सर्किल के पास आतिशबाजी की और एक-दूसरे को तथा वहां आने-जाने वालों को मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाइयां भी दी। भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि आज भारतीय हॉकीटीम ने 41 वर्षों बाद ओलम्पिक हॉकी खेल में कांस्य पदक अर्जित किया है, यह सभी देशवासियों के लिए गौरव के क्षण हैं। सभी खिलाडिय़ों को बेहतर खेल और इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।

इस अवसर पर भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश आर्चाय, एडवोकेट मुमताज अली भाटी, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, शिखरचंद डागा, नृसिंह सेवग, श्याम सुन्दर चौधरी, पवन भाटी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here