गुप्त नवरात्रा पर आज से शुरू हुआ अयुत चंडी महायज्ञ, देखें वीडियो…

0
281
अयुत चंडी महायज्ञ

दो फरवरी को होगी पूर्णाहूति, दस हजार होंगे दुर्गा पाठ

बीकानेर। गुप्त नवरात्रा के प्रथम दिन आज महानंद महादेव मंदिर में अयुत चंडी महायज्ञ शुरू हुआ। महायज्ञ की पूर्णाहूति दो फरवरी को होगी।

आचार्य मक्खनलाल व्यास शास्त्री ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि नौ दिवसीय इस महायज्ञ में 25 यज्ञ कुंड पर मुख्य आचार्य गौरीशंकर पुरोहित के आचार्यत्व में 251 ब्राह्मणों द्वारा करीब दस हजार दुर्गा पाठ किए जाएंगे। महायज्ञ में 70 विद्वान पंडित बाहर से आ रहे हैं। व्यास ने बताया कि महायज्ञ स्थल के चारों ओर चार वेदों के नाम से द्वार बनाएं गए हैं। इनमें ऋग्वेद और अथर्ववेद पर पुरी से आएं ब्राह्मण तथा यजुर्वेद व सामवेद पर आयोध्या से आएं ब्राह्मण मंत्रोचारण से पाठ करेंगे।

इसके अलावा कुण्ड आचार्य के रूप में त्रिविक्रम व्यास, ब्रह्माचार्य रमेश सूरा तथा दृष्टा के रूप में डॉ. योगेश व्यास पीठासीन रहेंगे। महायज्ञ स्थल पर देवी की विशाल प्रतिमा बनाकर स्थापित की गई है। अयुत चंडी महायज्ञ का उद्देश्य जनमानस कल्याण और पर्यावरण शुद्धिकरण है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here