विधानसभा चुनाव : भारतीय आशा पार्टी उतारेगी प्रत्याशी, मंथन जारी

0
632
Assembly elections: Bharatiya Asha Party will field candidates, churning continues

हरियाणा में जनप्रिय होने के बाद राजस्थान के सियासी रण में उतरी भाआपा

पार्टी सुप्रीमो विशेष बामल ने कहा, जन-जन तक पहुंचाएंगे पार्टी की नीतियां

बीकानेर। भारतीय आशा पार्टी की आज एक विशेष बैठक मोहता भवन में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो विशेष बामल ने की। इस बैठक में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 5 से दस सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने पर विमर्श किया गया।


पार्टी सुप्रीमो विशेष बामल ने बताया कि हरियाणा में पार्टी ने कई सीटों पर जीत हासिल की है। अब पार्टी अपनी नीतियों के दम पर राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतर रही है। पार्टी की नीतियों को यहां जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि भारतीय आशा पार्टी राजनीति के उद्देश्य से नहीं बल्कि राष्ट्र नीति के उद्देश्य से राजनीतिक मैदान में आई है। हम जनता के प्रति ईमानदार लोगों को अपनी पार्टी से जोडऩे का काम कर रहे हैं। सरकारें कानून बनाती है और जनता पर ठोक देती हैं। हमारी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो हम जनता से चर्चा करके कानून बनवाएंगे। जनता के सहयोग से बनाए गए कानून से देश चलाएंगे। वहीं किसानों को उनका वास्तविक हक दिलवाएंगे। व्यापारियों, कर्मचारियों, महिलाओं व विद्यार्थियों सहित आमजन के हितों को सर्वोपरी रखने की नीति भारतीय आशा पार्टी की है।


वहीं भारतीय आशा पार्टी के बीकानेर संभाग एससी मोर्चा युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल ने कहा कि आज राजस्थान में आमजन कांग्रेस और भाजपा से परेशान हो चुके हैं और तीसरा विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में भारतीय आशा पार्टी उनके लिए अच्छा विकल्प साबित होगा। उन्होंने बताया कि गहलोत सरकार के शासन में प्रदेश में ना तो कानून व्यवस्था सही है और ना ही शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था। व्यापारी और किसान वर्ग भी सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है। वहीं भाजपा तो विपक्ष की भूमिका भी सही तरीके से नहीं निभा रही है। दोनों पार्टियों की मिलीभगत है। ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय आशा पार्टी के प्रत्याशी विजय हासिल करेंगे।

इस अवसर पर मंच संचालन ओम पन्नू ने किया। इस बैठक की अध्यक्षता मालाराम मेहरड़ा ने की और बैठके में बीकानेर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय नायक, दीपक शर्मा, जयवीर, सतीश, कन्हैयालाल, अंकित मेघवाल, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष राजपाल सोलंकी सहित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here