अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, लोगों ने किया स्वागत

0
380
अर्जुनराम मेघवाल

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, लोगों ने जताया समर्थन।

बीकानेर। केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और वहां लोगों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री के साथ पार्टी नेता ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, तोलाराम जाखड़, छैलूसिंह शेखावत, शिव स्वामी, सहीराम जाट, किशनाराम गोदारा, कुम्भाराम सिद्ध, विनोद गिरी सहित कई नेता मौजूद थे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सेरुणा, झंझेऊ, जोधासर, लखासर सहित कई गांवों में गए और वहां सभा को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताया।

संगठन के विधानसभा संयोजक रामेश्वर पारीक ने इस दौरान केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास और स्वाभिमान के नाम पर वोट करने की अपील की। मण्डल अध्यक्ष मानमल शर्मा, कोडाराम भादू, रामरतन बिश्नोई, भागीरथ खिलेरी, रतन सिंह, मोहन कस्वां, महावीर सिंह चारण, भगवान सिंह मेड़तिया, जगदीश स्वामी ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सभी गांवों में लोगों ने भी अर्जुनराम मेघवाल को जीत का आश्वासन दिया।

गृहमंत्री के दौरे को लेकर संगठन की बैठक

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के 22 अप्रेल को होने वाले दौरे को लेकर आज संगठन की जिला देहात कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नोखा विधायक और जिला देहात अध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं को गृह मंत्री की सभा की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here