किसानों के हित में है तीनों कृषि कानून – केन्द्रीय राज्यमंत्री, देखें वीडियो…

0
396
All three agricultural laws are in the interest of farmers - Union Minister of State

पवनपुरी स्थित भांभू निवास पर किया किसानों से संवाद

सोमवार को होने वाली वार्ता में समाधान निकलने की जताई उम्मीद

बीकानेर। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री आज दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे हैं। पवनपुरी स्थित भांभू निवास पर आज उन्होंने किसानों से संवाद किया।

किसान संवाद के दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों को कृषि कानूनों के बारे में बताया और लोगों की ओर से कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने कहा की कृषि कानून किसानों के हित में है और सरकार की मंशा किसानों को समृद्ध बनाने की है। इन तीनों कृषि कानूनों से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। इनका फायदा ही किसानों को होगा। किसान पहले से ही करार के माध्यम से अपनी जींस बेच रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के सुझावों को लेकर भी सरकार गंभीर है। सोमवार यानि कल किसान यूनियनों और केन्द्र सरकार के बीच होने वाली वार्ता में किसानों की समस्याओं का समाधान निकल जाएगा।

वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, देश के वैज्ञानिकों सहित सभी लोगों को बधाई भी दी है।
किसान संवाद के दौरान भाजपा के शहरजिला अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गुमानसिंह राजपुरोहित, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, अशोक बोबरवाल, ओमप्रकाश भांभू सहित भाजपा के कई पार्षद और किसान मौजूद रहे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here