कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल : पूनिया

0
207
कांग्रेस

भाजपा ने जारी किया कांग्रेस शासन में बदहाली का आरोप पत्र

बीकानेर। भाजपा की ओर से आज कांग्रेस सरकार पर बदहाली के आरोप लगाते हुए आरोप पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और निकाय चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रपाल टीटी, लूनकरणसर विधायक सुमीत गोदारा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। हत्या लूट बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। पूनिया आज राजविलास होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंनेे कहा कि दलित व महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना बढ़ी हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 42 हजार मुकदमें ज्यादा दर्ज हुए हैं। आम आदमी के साथ पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं है। बहरोड़ की घटना ने कांग्रेस शासन की पोल खोल दी है। कांग्रेस सरकार दो धड़ो में बंट गई है। मंत्री आपस में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेसी विधायक अपने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जनविरोधी सरकार के सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्जा माफ नही किया गया। कांग्रेससरकार ने भाजपा सरकार द्वारा बन्द किया गया टोल टैक्स को दोबारा शुरू कर जनता के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कांग्रेसपर आरोप लगाया कि निकाय के चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने का दृष्टिकोण रखते हुए मतगणना और मेयर के चुनाव में 7 दिन का अंतराल रखा गया है, जिससे खरीद-फरोख्त, राजनीतिक दबाव बना कर निकाय पर कब्जा किया जा सके। इस प्रकार की योजनाएं बनाई जा रही है। निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी ज्यादा बहुमत से जीतेगी, साथ ही भाजपा के ज्यादा बोर्ड बनेंगे।
इसके बाद भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस शासन पर प्रदेश में बदहाली स्थिति का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र भी जारी किया।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here