मौत को हराकर 19 दिनों बाद स्वस्थ होकर घर पहुंचा छोटूराम, देखें वीडियो…

0
443
After 19 days after defeating death, Chhoturam reached home after recovering

सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया सहयोग

असहाय सेवा संस्थान ने अस्पताल में की तीमारदारी

बीकानेर। पिछले कई महीनों से अपने घर में बिस्तर पर पीड़ा भोग रहा उदयरामसर निवासी छोटूराम आज पीबीएम अस्पताल के चर्म रोग वार्ड से डिसचार्ज होकर अपने परिजनों के पास पहुंच गया है। समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से छोटूराम को नया जीवन मिला है। घर जाते समय छोटूराम के चेहरे पर काफी खुशी देखी गई।


सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के शिखरचंद डागा ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि उदयरामसर गांव में रहने वाला छोटूराम लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहा था लेकिन परिवार की स्थिति कमजोर होने की वजह से वह इलाज नहीं ले पा रहा था और बिस्तर में पड़े-पड़े अपने काल का इंतजार कर रहा था। ऐसे में सोशल मिडिया के माध्यम से असहाय सेवा संस्थान और सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट इसके उपचार के लिए आगे आया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

डागा ट्रस्ट ने उसके घर का बिजली का कटा कनेक्शन वापस जुड़वाया और उसके परिजनों को दो महीनों का राशन आदि सामान उपलब्ध करवाया। वहीं असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत और उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती छोटूराम की तीमारदारी में कोई कमी नहीं रखी। ऐसे में आज 19 दिनों बाद आज उपचार से ठीक होने पर अस्पताल में संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उसका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उसके परिवार के साथ उसे घर के लिए रवाना किया। छोटूराम ने भी सभी लोगो का आभार व्यक्त किया और घर पर जाने की खुशी का इजहार किया।

असहाय सेवा संस्था के राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि टीम ने इस मरीज की 20 दिन तक सेवा की जिसका परिणाम है की आज छोटूराम अपने पैरो पर चलकर अपने घर जा रहा है। वहीं सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के शिखरचंद डागा के अनुसार चिकित्सकों ने बताया है कि उसे पूरी तरह से स्वस्थ होने में एक वर्ष लगेेगा, इस एक वर्ष तक उसका इलाज किया जाएगा। उसे महीने में दो बार थैरेपी दी जाएगी। ट्रस्ट ने छोटूराम के एक वर्ष तक इलाज, उसकी सभी जरूरतों व परिजनों को राशन व रोजाना काम आने वाला सामान उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया है। इस अवसर पर शिखरचंद डागा, राजकुमार खडग़ावत, भाजपा गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष जेठमल नाहटा, शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, कमल गहलोत, शिवशंकर उपाध्याय व प्रकाश मेघवाल सहित कई जने मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here