एडीजी कार्मिक राजीव शर्मा ने ली रेंज अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश, देखें वीडियो…

0
202
एडीजी

जिलेवार पुलिस कार्यों की समीक्षा भी की

बीकानेर। जिले के प्रभारी और एडीजी कार्मिक राजीव शर्मा आज बीकानेर पहुंचे। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आइजी जोसमोहन सहित रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों ने एडीजी शर्मा का स्वागत किया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के जवानों ने एडीजीराजीव शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आइजी कार्यालय में आयोजित बैठक में एडीजी राजीव शर्मा ने पुलिस के रेंज के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के निर्देशन में हुई बैठक के सम्बन्ध में रेंज में पुलिस प्राथमिकता, महिला सशक्तिकरण, सड़क दुर्घटनाओं, गम्भीर अपराधों को लेकर जिलेवार कार्यों की समीक्षा की और साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी राजीव शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण भी किया। एडीजीशर्मा आज जिले के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक कर जिले के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में शांति एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महकमे के आला अफसर जिले वार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here