संत निरंकारी मिशन की ओर से अर्बन ट्री कलस्टर अभियान शुरू

0
404
Urban tree cluster campaign started by Sant Nirankari Mission

22 राज्यों में 350 स्थानों पर किया गया पौधरोपण

बीकानेर में केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-1 में सेवादारों ने लगाए 50 पौधे

बीकानेर। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ओर से अर्बन ट्री कलस्टर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत बीकानेर स्थित केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-1 में मिशन के सेवादारों ने शनिवार को 50 पौधे लगाए।


मिशन के जिला मीडिया सहायक अरुण सक्सेना के अनुसार वननेस वन नाम की इस परियोजना को सतगुरु माताजी सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से देश में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग डेढ़ लाख पौधों का रोपण किया गया। भविष्य में इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस अभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों तथा श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस मुहिम में संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त केंद्र व राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन व शैक्षणिक संस्थान और आरएडब्लूएएए आदि के लोग भी सम्मिलित हुए हैं। बीकानेर ब्रांच की ओर से जयपुर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय नंबर-1 में मिशन के सेवादारों द्वारा 50 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सरजीत सिंह, बीकानेर संगत के जोनल इंचार्ज डॉ. संध्या सक्सेना, क्षेत्रीय संचालक अशोक सक्सेना, सहायक शिक्षक कमलेन्द्र मल्होत्रा, प्रचारक सुनील छाबड़ा, पवन गक्खड़ के साथ सेवादल के अनेक सदस्यों ने सेवाकार्य में सहयोग किया।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here