न्यास अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का स्वागत

0
212
राष्ट्रीय अध्यक्ष

सजे-धजे ऊंट, घोड़े, राजस्थानी रौबिले, स्वर लहरियां बिखरेते बैण्ड, एक ही वेशभूषा में खड़ी महिलाएं। स्वागत से अभिभूत हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

बीकानेर। सजे-धजे ऊंट, घोड़़े, राजस्थानी रौबिले, बैंडबाजों व ढोल धमाकों के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी के नेतृत्व में मेजर पूर्णसिंह सर्किल के पास किया गया।

इस सर्किल से पंचशती सर्किल तक भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता वहीं सिर पर कलश उठाए महिलाएं और पूरे मार्ग को गुलाब के पुष्पों से सजाया गया।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत प्रभार सौंपा गया था जिसे पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि उपमहापौर अशोक आचार्य, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड, जगदीश मोदी, दिनेश उपाध्याय, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, शंभु गहलोत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, तेजाराम राव, युवा मोर्चा महामंत्री विक्की गहलोत, महिला मोर्चा की आरती आचार्य, गणेश बोथरा, ओम राजपुरोहित, मनीषा जोधा, निर्मल गहलोत, पार्षद सरला पडि़हार, बिरजू महाराज, करणीदान चारण, शेखर आचार्य, सुरेन्द्र कोचर, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, मदन सारड़ा, आनन्द जोशी, गौरीशंकर देवड़ा, बिरजू भा, सत्यप्रकाश गहलोत, मनोज परिहार, शिव गहलोत, दिनेश शर्मा, रजत पडि़हार, सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here