भांभू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

0
478
Bhambhu became District Vice President of BJP Kisan Morcha

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

23 पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा

बीकानेर। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज हुई। इस जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 23 जनों को शामिल किया गया है।


भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर चौधरी ने बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां व बीकानेर के शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह के निर्देशानुसार किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

इस कार्यकारिणी में चार जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें ओमप्रकाश भांभू, विकास सिहाग, बाबूलाल सैनी व पूनमचंद पूनिया शामिल हैं। इसके अलावा दो जिला महामंत्री, पांच जिलामंत्री व कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। मोर्चा कार्यकारिणी में दो आमंत्रित सदस्य व नौ कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here