भाजपा कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री धारीवाल को दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो…

0
535
BJP workers show black flags to cabinet minister Dhariwal

मंत्री शांति धारीवाल को देने जा रहे थे ज्ञापन, पुलिस ने रोका तो बिगड़ गई बात

सड़क पर बैठ कर किया प्रदर्शन, सरकार, मुख्यमंत्री और पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

बीकानेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान को प्रशासन को समझाने आए नगरीय एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडें दिखाकर सरकार का विरोध किया।


रविन्द्र रंगमंच में मंत्री धारीवाल प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर संभाग के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यशाला कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंत्री को ज्ञापन देने के लिए वहां पहुंचे। तब पुलिस ने उन्हें रविन्द्र रंगमंच के बाहर ही रोक लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी ने उनके साथ गाली-गलौच की, जिससे बात बिगड़ गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर धरना लगा दिया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री, नगरीय एवं स्वायत शासन मंत्री, ऊर्जा मंत्री व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाद में जब केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल कार्यशाला सम्पन्न कर वहां से जाने लगे तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखा कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी कर माहौल को खराब करने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।


मंत्री धारीवाल से मिलने गए भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल में शहर जिला अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मधुरिमा सिंह, गंगाशहर मंडल के महामंत्री शिखरचंद डागा, रघुवीर प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं प्रदर्शन में भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष वेदव्यास, भगवानसिंह मेड़तिया, अरविन्द किशोर आचार्य सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here