दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ भाजयुमो आक्रोशित, देखें वीडियो…

0
373
BJYM agitated against the increasing atrocities on Dalits

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

काले गुब्बारे हाथों में लेकर किया प्रदर्शन

बीकानेर। प्रदेश में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे हैं। आक्रोशित भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जयपुर में पुलिस द्वारा संगठन के लोगों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी भाजयुमो के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी मांगों का राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। इससे पहले भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विश्नोई धर्मशाला के सामने एकत्र हुए और वहां से हाथों में काले गुब्बारे लेकर और सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय के आगे पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।

भाजयुमों शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि प्रदेश में दलित वर्ग पर बढ़े अत्याचार के विरोध में भाजयुमोंके पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान गहलोत सरकार के इशारे पर प्रदर्शन कर रहे भाजयुमों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसके लिए प्रदेश भर में भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज के प्रदर्शन में भाजयुमो के देहात जिलाध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, गंगाशहर मंडल के महामंत्री शिखरचंद डागा, भगवानसिंह मेड़तिया, अरविन्द आचार्य, मुकेश ओझा, नृसिंह सेवग, जितेन्द्रसिंह भाटी सहित भाजपा और भाजयुमोके कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here